नमस्कार दोस्तों अगर आप भी अपनी बाइक के clutch plate ख़राब होने से परेशां हैं और clutch plate बदलने के लिए उसका price जानना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हो। आज कल सभी महानगरों में ट्रैफिक जैम की समस्या रहती है जिसके चलते आपकी बाइक के क्लच प्लेट पर ज्यादा दबाव बना रहता है और आपके clutch plate की लाइफ रोज़ के घिसने के कारण कम हो जाती है।
दोस्तों वैसे तो आप अपनी बाइक के clutch plate को किसी भी लोकल मैकेनिक से चेंज करवा सकते हो लेकिन उससे पहले क्लच प्लेट के प्राइस का सही अंदाज़ा होना बहुत ज़रूरी है, क्यूंकि कई बार जानकारी न होने की वजह से service center और mechanic आपसे ज्यादा प्राइस ले लेते हैं, तो पहले से ही spare parts और service charges का पता होना ज़रूरी हो जाता है जिससे आप अपनी बाइक की रिपेयर कम से कम दामों में करवा पाएंगे और आज की डिजिटल दुनिया में गूगल से अच्छी जगह इस काम के लिए आपको नहीं मिलेगी तो इस लेख में मैं आपको बताऊंगा बजाज डिस्कवर clutch plate और कम्पलीट clutch assembly के प्राइस साथ ही साथ बताऊंगा ऐसी राइडिंग टिप्स जिससे आपकी बाइक के क्लच प्लेट को लम्बी उम्र मिल सकती है। तो आइये दोस्तों शुरू करते हैं।
Bajaj Discover Clutch Plate Prices
अब आते हैं काम की बात पे तो ली जिए दोस्तों निचे मेने Bajaj discover 100, Bajaj Discover 125, bajaj discover 135 aur bajaj discover 150 के clutch plate के prices रिसर्च कर के इकठ्ठा कर शेयर किये हैं। इस प्रकार आपको अपने clutch plates रिपेयर या उन्हें बदलने से पहले पुरे खर्चे का अनुमान पहले से हो जाएगा। निचे दिए गए spare parts के लिंक भी शेयर किये गए हैं , आप चाहें तोह इन्हे online भी आर्डर कर सकते हैं नहीं तो किसी spare parts की शॉप से भी खरीद सकते हैं। शेयर किये गए clutch plates के prices में थोड़ा बोहोत अंतर हो सकता है लेकिन आपके अनुमान के लिए ये clutch plate prices लाभकारी साबित होंगे। अगर आपको अपनी बाइक के लिए ऐसे ही कुछ और स्पेयर पार्ट्स की ज़रुरत हो तोह आप हमे कमेंट सेक्शन में टाइप कर के बता सकते हैं। मैं कोशिश करूँगा आपके लिए रिसर्च करके best prices ढूंढ़ने की।
Bajaj Discover Clutch Plate Prices
|
| Spare Part |
Price |
|
Rs 599 |
|
Rs 499 |
|
Rs 599 |
|
Rs 250 |
|
Rs 470 |
|
Rs 1457 |
|
Rs 110 |
Bike के Clutch Plates कैसे काम करते हैं (How does clutch plates work )
जैसा की आप सभी को पता है की clutch का बुनियादी काम होता है अस्थाई रूप से Engine transmission को drivetrain और पिछले पहिये से अलग करना, जिसके द्वारा gear बदलते समय आपको किसी झटके का एहसास नहीं होता और आप गियर चेंज सुचारू रूप से कर पाते हो।
आपकी बाइक के बाएं हाथ के हैंडल के लीवर से clutch assembly जुडी होती है जो बाइक के इंजन से जुडी होती है और clutch की तार और हाइड्रोलिक सिस्टम से नियंत्रित होती है।
क्लच कैसे काम करता है यह जान ने से पहले यह जानना ज़रूरी है की clutch assembly में क्या क्या पुर्जे होते हैं , सबसे पहले तो बता दें की clutch assembly द्वारा इंजन ट्रांसमिशन drivetrain से होकर पिछले पहिये को घुमाती है। मोटर साइकिल की clutch assembly में clutch plates और steel plates प्रकारांतरेण (alternately) एक दुसरे से सट कर लगी होती हैं। इन प्लेट्स को आपस में जोड़ कर रखती है pressure plate जो की clutch assembly के बाहिरि तरफ लगी होती है।
यह pressure plate मजबूत स्प्रिंग्स के द्वारा steel और clutch plates को दबा कर रखने में कारगर होती है। इन clutch plate के बाहरी परिधि पर दांत होते हैं जो की clutch assembly की basket में बने हुए खांचों में फिट बैठ जाते हैं और जो steel plates होती हैं उनके भीतरी परिधि में दांत बने होते हं जो driveshaft के गियर दांतों में फिट बैठ जाते हैं और उसे घुमाते हैं। क्लच बास्केट की बाहिरि ओर भी दांत बने होते हैं जो सीधा इंजन शाफ़्ट से जुड़े हुए होते हैं। अब ये पुर्जे आपस में मिलके कैसे smooth gear shift करने में कारगर होते हैं ये समझते हैं।
जब क्लच पूरी तरह से फ्री छोड़ा हुआ होता है तब clutch assembly के बाहिरि तरफ मौजूद pressure plate स्प्रिंग्स की मदद से friction यानि clutch plate ओर steel plate को दबा के रखती है जिस के द्वारा Engine crankshaft ओर drive shaft एक साथ एक ही गति से घुमते हैं। गियर शिफ्ट करते समय जब हम clutch lever दबाते हैं तो प्रेशर प्लेट बहार की ओर steel व friction प्लेट से दूर हट जाती है जिस से drive shaft और clutch basket दोनों अलग अलग गति से घूमने लगते हैं (clutch basket इंजन से सीधा जुडी होती है तो वह तेज़ गति से घूमती है और drive shaft इंजन से अलग होने की वजह से धीमी गति से घूमती है ) इसके बाद गियर शिफ्ट होते ही clutch basket और driveshaft को सुचारु रूप से एक गति में लाने के लिए clutch लीवर धीरे धीरे छोड़ा जाता है जिस से प्रेशर प्लेट दोबारा steel plates और friction(clutch) plates पे दबाव बनाना शुरू कर देती है।
Friction plate जो की clutch basket से जुड़ती हैं और steel plates जो की driveshaft से जुड़ती हैं अब एक साथ जुड़ने की वजह से clutch basket और driveshaft को बिना किसी झटके या रूकावट के एक ही गति में ले आते हैं।
Clutch plates की लम्बी उम्र के लिए कुछ सलाहें (Tips to avoid quick wear and tear of your clutch plates)
Clutch दबा के बाइक ना चलाएं
कभी भी क्लच को आधा दबा के लम्बे समय तक बाइक नहीं चलानी चाहिए इससे Clutch assembly में मौजूद pressure plate Clutch plate और steel plate को मजबूती से नहीं दबा पाती और इन दोनों प्लेट्स के बीच घर्षण होने के कारन Clutch plates घिसना शुरू हो जाती हैं और जल्दी ख़राब हो जाती हैं।
Bike रुकी हुई होने पे Neutral Gear में डाल लें
अगर आप की बाइक कुछ मिनट के लिए रुकी हुई है तोह बेहतर रहेगा की आप अपनी बाइक के क्लच लीवर को दबा कर ना रखें इससे आपकी बाइक के क्लच असेंबली से जुड़े हाइड्रोलिक सिस्टम पे अनावश्यक ज़ोर पड़ेगा। अगर आपको किसी रेड लाइट या अन्य जगह २-३ मिनट के लिए रुकना है तो बेहतर रहेगा की आप अपनी बाइक को न्यूट्रल गियर में दाल के छोड़ दें या फिर इंजन को बंद कर लीजिये इससे आपके clutch assembly पर ज़ोर नहीं पड़ेगा।
Gear चेंज करने में समय न लगायें
अगर आप अपने क्लच की लम्बी उम्र चाहते हैं तो एक बात को ध्यान में रखना आवश्यक हो जाता है की जितनी देर तक आप क्लच लीवर को दबा कर रखेंगे या जितनी बार क्लच लीवर को दबाएंगे उतना ही लोड आपके क्लच सिस्टम पर पड़ेगा और उतनी ही जल्दी आपकी क्लच प्लेट घिस जाएगी, तो एक छोटी सी बात का यह भी ध्यान रखियेगा की जब आप गियर बदलते हैं तोह गियर बदलने में ज्यादा समय न लगाएं और क्लच लीवर को तुरंत दबा कर Gear shift कर लीजिये जिस से की क्लच दबाने का समय कम रहेगा और आपका क्लच लम्बे समय तक चलेगा।
सोच समझ के Gear shift करें
बाइक चलते समय रोड के ट्रैफिक को पहले से ही जांच लें और उसी हिसाब से गियर शिफ्ट करने की प्लानिंग पहले से ही दिमाग में बना लें। इससे आपको बार बार गियर शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा और आपके क्लच प्लेट्स पर भी अनावश्यक दबाव नहीं पड़ेगा। यदि रोड पर ट्रैफिक ज्यादा नज़र आ रहा है तोह बाइक को दूसरे गियर में ही रखें और तुरंत शिफ्ट न करें, अगर रोड पर ट्रैफिक कम है तो बाइक को 4 या 5 वे गियर में डाल के चलायें ऐसा करने से आपको क्लच कम से कम दबाने की आवश्यकता पड़ेगी।
Comments
Post a Comment